मेधावी बच्चों को परीक्षाफल के साथ उपहार देकर सम्मानित करते अतिथि।
CITY NEWS FATEHPUR 
फतेहपुर(CNF)। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्री-प्राइमरी व प्राइमरी वर्ग की गृह परीक्षा में कुल 1717 छात्र-छात्राओं (प्री-प्राइमरी 924, प्राइमरी 793) को उनके वर्षभर के कठिन परिश्रम का परिणाम प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन, वंदना एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।
समारोह में राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत गुप्ता, आरएसएस (घुमंतू प्रमुख) व कमेटी सदस्य संतलाल, विद्यालय के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, सर्व व्यवस्था प्रमुख राजनारायण एवं अंग्रेजी माध्यम व्यवस्था प्रमुख भावना, हिंदी माध्यम व्यवस्था प्रमुख सुशील एवं अन्य सभी आचार्य बन्धु उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। परीक्षाफल वितरण की शुरुआत हिंदी माध्यम के छात्र-छात्राओं से की गई। हिंदी माध्यम (प्राइमरी) में संस्कृति शुक्ला ने 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्री-प्राइमरी में यशस्वी कैथल ने 99.36 प्रतिशत अंक, अंग्रेजी माध्यम के प्राइमरी वर्ग में पर्व शुक्ला और प्रांजल पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकांत गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षाफल केवल अंकों का दस्तावेज नहीं, बल्कि निरंतर सीखने की प्रक्रिया का एक पड़ाव है। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने बच्चों की लगन की सराहना की और इस सफलता का श्रेय अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। अंत में सभी सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और आगामी सत्र के लिए शुभकामनाओं के साथ सभा का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now