मध्य पूर्व इस समय आग के दरिया में बदल चुका है और इस जंग की लपटें अब पूरी दुनिया को झुलसाने लगी हैं। हर घंटे हालात और ज्यादा खतरनाक हो रहे हैं और जंग का दायरा तेजी से फैलता जा रहा है। हम आपको बता दें कि आज तेल अवीव के दिल में तबाही का मंजर उस समय दिखा जब ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों के टुकड़े गिरने से कई गाड़ियां धू धू कर जल उठीं। कम से कम ग्यारह लोग घायल बताए जा रहे हैं। समुद्र किनारे तक धमाकों की गूंज सुनाई दी और बचाव दलों को कई जगहों पर मलबा मिला। इजराइली सेना का दावा है कि यह हमला क्लस्टर हथियारों के जरिये किया गया, जो एक साथ कई जगहों पर तबाही मचाने के लिए जाने जाते हैं।

इधर इजराइल अब पूरी तरह आक्रामक रणनीति पर उतर आया है। इजराइल के रक्षा मंत्री ने साफ कहा है कि दक्षिणी लेबनान में लितानी नदी तक पूरा इलाका उनके नियंत्रण में रहेगा। वहां से भागे करीब छह लाख लोगों को लौटने नहीं दिया जाएगा और सीमा के पास के घरों को पूरी तरह मिटा दिया जाएगा। यह बयान इस बात का संकेत है कि इजराइल जमीनी घुसपैठ की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now