CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुरCNF)। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के आदेश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने बताया कि सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं साप्ताहिक आकांक्षा हाट कार्यक्रम कराये जाने हेतु अधिकारियों के उत्तरदायित्य निर्धारित किये गये है। सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन 09 सितंबर को पूर्वान्ह 11 से सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में कराये जाने के निर्देश दिये गये है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के आयोजन में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन करते हुए सफलतापूर्वक कार्यक्रम को आयोजित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now