घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी।
– एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, खुलासे के दिए निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। खखरेरू थाना क्षेत्र के केवटमई गांव के सर्राफा व्यापारी के साथ उस वक्त घटना घटी जब व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। शनिवार की देर शाम व्यापारी को दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया और घायल व्यापारी से बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उधर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर टीमों का गठन करके अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार केवटमई गांव निवासी शिवकुमार मौर्य आलमपुर गेरिया बाजार में सर्राफा की दुकान चलाते हैं। वह शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जब वह अंजना कबीर गांव के समीप पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से तमंचे की बट से हमला कर दिया जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। बैग में रखा चालीस ग्राम सोना व एक किलो चांदी के आभूषण और नगदी बदमाश लेकर फरार हो गए। घटनास्थल पर चीख पुकार और अफर तफरी मच गई। आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही खखरेरू थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश व सीओ खागा घटनास्थल पहुंचे और मौका मुआयना किया। उधर इसकी जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक भी घटनास्थल पहुंचे और जांच-पड़ताल कर इस बड़ी वारदात के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। उन्होने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा करके अभियुक्तों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now