ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण करतीं डीएम।
– सीसीटीवी से लेकर फायर सिलेंडर तक जांचीं व्यवस्थाएं
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। आगामी निर्वाचन तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य सुरक्षा निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल की।
दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को परखा। जांच में सभी कैमरे सक्रिय और सुचारु रूप से संचालित मिले। उन्होंने कंट्रोल प्वाइंट से निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली और निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि वेयरहाउस की चैबीसों घंटे निगरानी के लिए एक हेड कांस्टेबल व तीन कांस्टेबल तैनात हैं, जो तीन शिफ्टों में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। जिलाधिकारी ने ड्यूटी रजिस्टर भी देखा और सुरक्षा कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वेयरहाउस परिसर में लगाए गए फायर सिलेंडरों की वैधता एवं उपयोगिता की जांच भी कराई गई। सभी अग्निशमन उपकरण भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप पाए गए। डीएम ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशरू पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी ईवीएम, उप निदेशक कृषि, वेयरहाउस इंचार्ज/उपजिलाधिकारी सदर तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now