दिव्यांगों को सम्मानित करते प्रधान।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से रमवां गांव में सोमवार को एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रमवां प्रधान जयराज सिंह वैश्य ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में समिति के प्रबंधक जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने की। सम्मेलन में सर्वप्रथम आए दिव्यांगों को माला पहनाकर प्रधान ने स्वागत किया। तत्पश्चात दिव्यांगों की प्रमुख समस्याओं को उठाया गया। जिसमें दिव्यांगों को महंगाई के अनुसार भरण-पोषण राशि पांच हजार रूपए की जाए, एक देश एक चुनाव में दिव्यांगों को भी आरक्षण दिया जाए, रमवां से राधानगर अंदौली पुलिया तक रोड बनाई जाए, रमवां से शहजादेपुर एक किलोमीटर तक नई रोड बनाई जाए, आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड शिक्षामित्र, पंचायत मित्र सभी में लक्ष्य के सापेक्ष पांच प्रतिशत आरक्षण प्रदान करें, आश्रितों को भी बराबर आरक्षण प्रदान किया जाए, दिव्यांगों को एक्ट 16 जैसे सुरक्षा कानून का प्रचार-प्रसार किया जाए, दिव्यांगों को कर व कर्ज से मुक्त बनाया जाए। इस मौके पर रामराज वर्मा, बलराम सिंह, भरत गोस्वामी, अमित सिंह, कल्लू मास्टर, राकेश कुमार विश्वकर्मा, रामराज वर्मा, रामबली विश्वकर्मा, शिवा दुबे, पुष्पेन्द्र कुमार, श्यामबाबू विश्वकर्मा, शैलेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now