
– पुरानी रंजीश को लेकर घटना को दिया अंजाम
फतेहपुर(CNF)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रहिमालन का पुरवा में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दबंग व अपराधी प्रवति के व्यक्ति ने अपने परिवार सहित मिलकर दंपति व पुत्र को लाठी डंडा व धारदार हथियार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर शाम पुत्र ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार रहिमालन का पुरवा निवासी स्वर्गीय सुंदरलाल का पुत्र मान सिंह 62 वर्ष, 28 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु उर्फ कुन्नू व पत्नी ननकी 60 वर्ष को गांव का ही कमलेश यादव पुत्र श्याम सिंह, मनीष यादव पुत्र कमलेश, सचिन यादव पुत्र राकेश, सुरेंद्र यादव पुत्र विश्वास बहादुर, श्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय नरसिंह, अशोक कुमार पुत्र विश्वास बहादुर, मुन्ना यादव पुत्र रामेंद्र, श्याम सिंह पुत्र रामेंद्र, छोटे पुत्र समर व रवि पुत्र जय सिंह ने घर में घुसकर दंपति व पुत्र को लाठी डंडा धारदार हथियार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम इलाज के दौरान अभिमन्यु उर्फ कुन्नू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जहां मृतक के परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व कमलेश ने उसकी जमीन पर हैंडपाइप लगवा लिया था। जिसका विवाद चल रहा था। कमलेश गैंगस्टर का अपराधी है। आए दिन परिजनों को प्रताड़ित करता था। यही नहीं जान से मारने की धमकी देता था। उनका कहना है कि कमलेश उनकी जमीन को हथियाना चाहता है जिसको लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से पिता मान सिंह का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
