– किशनपुर पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ अभियान
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किशनपुर पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ दबोचते हुए उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रही धरपकड़ मुहिम के दौरान थाना किशनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजेश निषाद पुत्र सीताराम निषाद निवासी ग्राम अफजलपुर मजरे गढ़ा थाना किशनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना किशनपुर में मु0अ0सं0 129/2026 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भुवनेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल अमन कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now