ई-रिक्शा एजेंसी का उद्घाटन करते सांसद नरेश उत्तम पटेल।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शहर के नऊवाबाग स्थित सनी देव मंदिर टीवीएस एजेंसी के सामने बलवान मोटर योद्धा इलेक्ट्रिकल्स ऑटो रिक्शा शोरूम का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश उत्तम पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
शोरूम के संचालक और सभासद मोहम्मद आफताब ने जानकारी देते हुए बताया कि नई एजेंसी पर ग्राहकों के लिए सभी प्रकार के आधुनिक बैटरी ऑटो रिक्शा एवं रिक्शा उपलब्ध है। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल परिवहन पर जोर देते हुए कहा कि मध्यवर्गीय परिवारों और स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए यह फाइनेंस की विशेष सुविधा की प्रदान की जा रही है। ताकि लोग आसानी से किस्तों पर ले सकें। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के कई सम्मानित जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य रूप से सभासद शादाब अहमद, अरुण यादव, विवेक यादव, सभासद विनय तिवारी, फारूक शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में संचालक ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। इस नई एजेंसी के खुलने से स्थानीय स्तर पर प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई।
