सीओ कार्यालय का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण व जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी खागा कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय अभिलेखों, अपराध रजिस्टरों, लंबित विवेचनाओं और शिकायत पंजिका का गहन अवलोकन किया तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
एसपी ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी खागा सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now