CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा कोतवाली क्षेत्र के देबऊवापुर मजरे संवत गांव निवासी को मिट्टी लादे ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़े तीन स्कूली बच्चों के जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे भाई की मौत हो गयी और बहन व पारिवारिक भाई गंभीर रुप से घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए सदर भेजा गया।

जानकारी के अनुसार कुनाल पुत्र सुरेश 13 वर्ष, बहन कमिनी उर्फ रानी देवी, पारिवारिक भाई निशांत पुत्र फूलचन्द्र गांव के नजदीक रसूलपुर चकभुनगापुर गांव स्थित स्व. ठाकुरदीन सिंह इंटर कालेज से पढ़कर लौट रहे थे। अपराह्न दो बजे हुए हादसे में घायल उक्त तीनों बच्चों को उनके परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर चले गए। जहां उपचार के दौरान 13 वर्षीय कुनाल पुत्र सुरेश पाल की मौत हो गई। मृतक भाई की बहन कामिनी उर्फ रानी देवी तथा पारिवारिक भाई निशांत पुत्र फूलचंद्र पाल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के पिता ने सुबह पुलिस को हादसे के बारे में जानकारी दी। मृतक कुनाल पाल आठवी कक्षा का छात्र था।मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अपराध शाखा के निरीक्षक रामाशीष यादव का कहना है कि फरार ट्रैक्टर चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। जानकारी होने पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now