सिटी न्यूज़ फतेहपुर
बिंदकी, फतेहपुर(CNF)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरदरा गांव में युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार बरदरा निवासी ननकी देवी (35) पत्नी सुनील कुमार ने आंगन में पड़े जाल में धोती के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह पति की नींद टूटी तो देखा की शव लटक रहा था। जिससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया। मृतका की पुत्री शालिनी (15) व बेटे सात वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है। जोनिहां चैकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के भाई रामसागर ने बताया कि अपने बहनोई पर कोई आरोप न लगाते हुये बताया कि वह दीपू पंडित के खिलाफ ही कार्यवाही करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now