जनसेवा केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन करते सभासद मो0 शादाब।
– लोगों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी ऑनलाइन सेवाएं
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शहर के आबूनगर स्थित पंचमुखी मंदिर के पास को एएन जनसेवा केंद्र का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के सभासद शादाब अहमद ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में केंद्र संचालक अयाज खान ने लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
संचालक अयाज खान ने बताया कि जन सेवा केंद्र पर फोटो, फोटोकॉपी, ऑनलाइन सरकारी सेवाएं, आधार कार्ड, पैन कार्ड, विभिन्न दस्तावेजों का निर्माण एवं संशोधन सहित कई जरूरी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय लोगों को अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान मोहम्मद हबीब, कृष्ण पाल, मोहम्मद शमशाद, जितेंद्र कुमार तिवारी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद सलीम, फरहान शेख समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नए जन सेवा केंद्र के शुभारंभ पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।
