सीएम से शिष्टाचार भेंट करतीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान।
– प्रदेश के विकास व जनसेवा के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता
CITY NEW FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राजधानी में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं खागा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कृष्णा पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें सरकार में शामिल किए जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ प्रदेश की सेवा में निरंतर कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़े ही स्नेहिल भाव से सभी को शुभकामनाएं भी प्रदान कीं। इस अवसर पर हंसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, प्रधान सुमन पासवान, अनामिका भी मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान जनहित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। क्षेत्रवासियों ने इस भेंट को खागा विधानसभा क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now