बिहार विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, नेताओं के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गयाजी रैली में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। दूसरी ओर वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा है। इधर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चुनाव से पहले तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू को खूब सुनाया है। केंद्रीय मेंत्री ने कहा कि लालू खुद धृतराष्ट्र बन गए हैं और तेजस्वी दुर्योधन हैं।

गिरिराज सिंह ने आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व डिप्टी सीएम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘लालू प्रसाद यादव धृतराष्ट्र हैं और और तेजस्वी यादव दुर्योधन हैं। जैसे दुर्योधन का राजा बनने का सपना अधूरा रह गया, वैसे ही तेजस्वी की गद्दी की चाहत पूरी नहीं होगी। बिहार ने जंगलराज के परिणाम भुगते हैं और दोबारा इसे स्वीकार नहीं करेगा।’

बयानबाजी का दौर

बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित हैं। कुछ ही दिनों में चुनाव आयोग की ओर से मतदान की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोट अधिकार यात्रा में व्यस्त हैं। इंडिया अलायंस के दूसरे सहयोगी दल समाजवादी पार्टी और डीएमके भी इसमें शामिल होने वाले हैं। इधर नीतीश कुमार और बीजेपी भी लगातार नई योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं। इन सबके बीच नेताओं की बयानबाजी का दौर भी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now