चीन में एक महीने पहले आए तूफान मेसाक के कारण कम से कम 159 लोगों की मौत हुई और 10 अन्य लापता हैं। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जुलाई की शुरुआत में चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी प्रांत में आए इस तूफान के कारण भारी बारिश हुई और भीषण बाढ़ आ गई।

नाननिंग और गुइगांग शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। उस समय अधिकारियों ने 39 लोगों की मौत की जानकारी दी थी। किसी घटना के कई दिनों बाद अधिकारियों द्वारा मृतक संख्या को अद्यतन किया जाना असामान्य बात नहीं है, हालांकि इस मामले में, तूफान के आने के एक महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद मृतक संख्या के बारे में जानकारी साझा की गई है।

सरकारी मीडिया के अनुसार, कुल मृतकों में से 107 लोगों की मौत नाननिंग में छह बांधों के टूटने से आई बाढ़ के कारण हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now