इजरायली सेना ने बुधवार को दावा किया कि युद्ध विराम समझौते के तहत मंगलवार को हमास द्वारा सौंपे गए शवों में से एक शव गाजा में बंधक बनाए गए किसी व्यक्ति का नहीं है। नाज़ुक युद्धविराम पर दबाव कम करने के लिए हमास ने मंगलवार को चार शव सौंपे, इससे पहले सोमवार को चार शव सौंपे गए थे, जब आखिरी 20 जीवित बंधकों को रिहा किया गया था। कुल मिलाकर, इज़राइल 28 मृत बंधकों के शवों की वापसी का इंतज़ार कर रहा था। चार शवों की रात भर की फोरेंसिक जांच के बाद, इज़रायली सेना ने कहा कि चिकित्सा अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला है कि उनमें से एक शव “किसी भी बंधक से मेल नहीं खाता है। इजरायली सेना ने चेतावनी दी हमास को मृत बंधकों को वापस लाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करने होंगे। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मध्यस्थता में किए गए युद्ध विराम समझौते के तहत, हमास ने 20 जीवित इजरायली बंधकों और आठ शवों को वापस सौंप दिया है, जिनमें एक नेपाली, छह इजरायली और आठवां अज्ञात व्यक्ति शामिल है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इसके अलावा, गाजा के एक अस्पताल ने कहा कि उसे इज़राइल द्वारा सौंपे गए 45 फ़िलिस्तीनियों के अवशेष मिले हैं। ज़राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बुधवार को माँग की थी कि हमास बंधकों के शवों की वापसी के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पेश किए गए युद्धविराम समझौते में निर्धारित शर्तों को पूरा करे।

उन्होंने कहा कि गम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे और अपने प्रयास तब तक नहीं रोकेंगे जब तक कि हम अंतिम मृतक बंधक को वापस नहीं लौटा देते। अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम योजना में सभी जीवित और मृत बंधकों को सोमवार को समाप्त हो रही समय सीमा तक सौंपने का आह्वान किया गया था। लेकिन समझौते के तहत, अगर ऐसा नहीं होता है, तो हमास को मृत बंधकों के बारे में जानकारी साझा करनी होगी और जल्द से जल्द सभी को सौंपने का प्रयास करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now