गाजा की तटवर्ती सड़क पर इंसानों का सैलाब उमड़ पड़ा है। 6 महीने की लगातार बमबारी और तबाही के बाद जब दोपहर 12 बजे युद्धविराम लागू हुआ, तो जैसे पूरा इलाका पहली बार चैन की सांस ले सका। हजारों फिलिस्तीनी अपने बच्चों और बचे-खुचे सामान के साथ खान यूनिस, नुसेरात और राफेह से होते हुए गाजा सिटी की ओर लौटे। शेख रदवान इलाके के लोगअपने घर पहुंचे तो उनकी आंखों में राहत और दर्द दोनों थे। उन्होंने कहा कि मेरे घर का सिर्फ निशान मिला है… पूरा मोहल्ला मलबे में दफन है।’ आसपास के मकान ढह चुके हैं, बिजली-पानी ठप है और सड़कें कब्रिस्तान सी लग रही हैं। इन सब के बीच इजरायली फोर्स ने पाकिस्तान के सीनेटर मुश्ताक अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे इजरायल और पाकिस्तान आमने सामने आ सकते हैं।