अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए ‘प्री-एम्प्टिव’ सैन्य हमलों (ऑपरेशन एपिक फ्यूरी) के बाद जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। इस युद्ध की स्थिति के कारण दुबई में हवाई सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं, जिससे ‘जन्नत’ फेम अभिनेत्री सोनल चौहान वहां फंस गई हैं।

सोनल चौहान की अपील: ‘घर वापसी का कोई रास्ता नहीं’

शनिवार को सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम के जरिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षा और वापसी के लिए मार्गदर्शन मांगा। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा:

“माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, मैं इस वक्त जारी संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूँ। सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा है। मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मार्गदर्शन और सहायता की मांग करती हूँ।” सोनल के साथ ही उन्होंने @meaindia (विदेश मंत्रालय) और @india_in_dubai (दुबई स्थित भारतीय दूतावास) को भी टैग किया है।

 

सोनल चौहान के अलावा, स्टार भारतीय शटलर पीवी सिंधु भी दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं, क्योंकि वेस्ट एशिया में बढ़ते संघर्ष की वजह से फ्लाइट्स में बड़ी रुकावट आई है। सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन टूर्नामेंट के लिए बर्मिंघम जा रही थीं, दुबई उनका ट्रांजिट स्टॉप था, तभी एयरपोर्ट ऑपरेशन रोक दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now