झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर लोगों के अधिकार छीन रही है और मतदाता सूची सत्तारूढ़ गठबंधन की इच्छा के अनुसार तैयार की जा रही है।

उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन को सत्ता से बेदखल करने के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के घटक दलों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पर राज्य सरकारों को गिराने के लिए ‘वोट चोरी’ करने और विधायकों की खरीद-फरोख्त में लिप्त होने का भी आरोप लगाया।

सोरेन ने कहा, ‘‘भाजपा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है।’’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘हमारा वोट हमारे संविधान की रक्षा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now