प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में एक साल पहले भाजपा सरकार के गठन के बाद से दिल्ली में चौतरफा विकास की गति तेज हुई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के शासनकाल में बहानेबाजी के कारण काम रुका रहा और परियोजनाएं ‘‘फाइलों में ही दम तोड़ती रहीं’’। दो नये मेट्रो कॉरिडोर समेत 33,500 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शुरुआत करने के बाद बुराड़ी मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली न केवल देश की राजधानी है, बल्कि भारत की पहचान और उसकी ऊर्जा का प्रतीक भी है।