प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के वैश्विक वृद्धि में 16 प्रतिशत से अधिक का योगदान देने का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को भरोसा जताया कि भारत भविष्य में विश्व अर्थव्यवस्था का नया इंजन बनकर उभरेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी के इस दशक में भारत सुधारों की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार है और इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सुधार किसी मजबूरी में नहीं बल्कि प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ किए जा रहे हैं।