इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लाइव कैमरे पर पाकिस्तान पर एक होश उड़ा देने वाला खुलासा कर दिया है। यह खुलासा करने के बाद नेतन्याहू ने भारत पर भी बहुत बड़ा बयान दिया है। जंग के बीच नेतन्याहू के इंटरव्यू ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। एक अमेरिकी चैनल को इंटरव्यू देते हुए नेतन्याहू ने पाकिस्तान की इज्जत नीलाम कर दी है। इसके बाद नेतन्याहू भारत का नाम लेकर खुशी से भावुक हो गए। नेतन्याहू का ये बयान ऐसे मौके पर आया है जब पहली बार चीन ने खुलासा करते हुए कहा है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में बैठकर पाकिस्तान को मदद दी थी। यानी ऑपरेशन सिंदूर में भारत एक तरीके से सीधे-सीधे चीन से लड़ रहा था। नेतन्याहू ने भारत पर क्या बयान दिया है।

भारत का नाम लेकर नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया में ऐसी कुछ जगह हैं जहां इजराइल को बहुत सम्मान मिलता है। नेतन्याहू ने कहा कि भारत की आबादी 1.4 अरब है। भारत में इजराइल बेहद लोकप्रिय है। हमने कुछ समय पहले पीएम मोदी का बड़े ही स्नेह के साथ स्वागत किया। मैं जब अपनी पत्नी सारा के साथ भारत गया था तो वो मेरे जीवन का सबसे शानदार पल था। इतना बोलने के बाद नेतन्याहू ने पाकिस्तान के राज कैमरे पर खोलने शुरू कर दिए। नेतन्याहू ने दुनिया को बताया कि पाकिस्तान सोशल मीडिया पर एक ऐसा खेल खेल रहा है जिसके बारे में अभी तक किसी को नहीं पता था। नेतन्याहू ने बताया कि पाकिस्तान हजारों फर्जी अकाउंट बनाकर पहले इजराइल के समर्थन में बातें लिख रहा था। जिससे लोगों को लगे कि यह हजारों लोग इजराइल के समर्थक हैं। लोगों को विश्वास हो जाए कि ट्वीट करने वाले यह लोग इजराइल से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन इसके बाद अचानक यही सोशल मीडिया अकाउंट्स इजराइल को गाली देने लगते हैं।

नेतन्याहू ने बताया कि ऐसे फर्जी अकाउंट उन लोगों के मन में इजराइल के प्रति नकारात्मक छवि बनाते हैं जो दुनिया भर में बैठकर खबरें देखते हैं। क्योंकि दुनिया भर में बैठे इन लोगों को लगता है कि जब इजराइल से प्यार करने वाले लोग ही अब इजराइल को गाली दे रहे हैं तो इजराइल ने कुछ ना कुछ गलत तो किया होगा लेकिन किसी को यह जानकारी नहीं थी कि ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स फेक हैं और उन्हें पाकिस्तान चला रहा था। नितिन याहू ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान अमेरिका और इजराइल के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now