सड़क पर हंगामा करते उपभोक्ताओं को शांत कराती पुलिस।
– लाइनमैन के मोबाइल बंद करने से उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। सुल्तानपुर घोष में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने से कस्बेवासियों की परेशानियां चरम पर पहुंच गई हैं। बीते चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण जल संकट गहराता जा रहा है और लोग बूँद-बूँद पानी के लिए तरस रहे हैं। उमस भरी गर्मी में हालात और भी बदतर हो गए हैं, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बिजली न होने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित है। हैंडपंप और निजी साधनों पर निर्भरता बढ़ गई है, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं साबित हो रहे। सैकड़ों ग्रामीण इस समस्या से त्रस्त होकर सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय अवर अभियंता पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जेई न केवल समस्या को लेकर उदासीन हैं, बल्कि उनके बोल भी असंवेदनशील हैं। वहीं लाइनमैनों द्वारा मोबाइल फोन बंद कर लेने से लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो आंदोलन और उग्र होगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से आश्वासन तो दिया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। अधिशाषी अभियंता महावीर सिंह ने बताया कि टीम भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now