एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने पति और बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ कई दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों में यह कपल Mom और Dad लिखी हुई बेसबॉल कैप पहने नजर आ रहा है। साथ ही, उन्होंने छोटे-छोटे ऊनी मोजों के जरिए अपनी आने वाली खुशी का संकेत दिया।
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस
अपनी खुशी जाहिर करते हुए करिश्मा ने एक तस्वीर में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक छोटा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा – अगस्त 2026।’
बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा फरवरी 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब शादी के चार साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
