– अधिक दाम में यूरिया विक्रय करने पर हुई कार्रवाई
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में कृषकों को उनकी जोत से अधिक मात्रा मे यूरिया विक्रय करने के आरोप मे सात उर्वरक प्रतिष्ठानों के उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र (लाइसेंस) निरस्त किए गए।
मे0 मनीष ट्रेडर्स थरियांव, मे0 खाटू श्याम बीज भण्डार लदिगवां, मे0 कुशवाहा ट्रेडर्स एण्ड हार्डवेयर ग्रा0 मऊदेव वि0ख0 खजुहा, मे0 मुकेश खाद भण्डार ग्रा0 सैदनापुर वि0ख0 भिटौरा, मे0 श्रष्टी खाद एवं बीज भण्डार ग्रा0 देवरी वि0ख0 भिटौरा, मे0 अंबिका ट्रेडर्स ग्रा0 सीर वि0ख0 भिटौरा एवं जय योगनी माता खाद भण्डार ग्रा0 जमरांवा वि0ख0 भिटौरा को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया था जो सन्तोषजनक नही पाया गया। जिस पर इन सभी के उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र निरस्त कर दिये गये। सभी निजी एवं सहकारी उर्वरक विक्रेताओं को निरन्तर निर्देशित किया जा रहा है कि कृषकों को उनकी जोत के अनुसार ही उवर्रकों का विक्रय किया जाये। कृषकों को निर्धारित दरों पर ही उर्वरक विक्रेय किया जाये अनावश्यक रूप से अन्य उत्पादों की टैगिंग कदापि न की जाए। शिकायत प्राप्त होने पर जाॅच कर उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1983 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार जनपद में जोत से अधिक मात्रा मे उर्वरक क्रय करने वाले किसानों की भी जाॅच की जा रही है जाॅच में पाया गया कि सुशील सिंह ग्रा0 कटांेघन वि0ख0 ऐरांया ने छह अलग-अलग दुकानों से कुल 32 बोरी यूरिया क्रय की गयी जिसके क्रम में उनको भी नोटिस निर्गत की गयी है। जवाब प्राप्त न होने अथवा सन्तोषजनक न होने की दशा में जिलाधिकारी से अनुमति ले कर इनके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में एफआइआर दर्ज करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने किसानों से पुनः अपील किया कि अपनी स्वयं की वास्तवित जोत के लिये संस्तुत मात्रा में ही उर्वरकों का क्रय करें व उचित ढंग से इसका प्रयोग करें एवं उर्वरकों की जमाखोरी कदापि न करें। जनपद के कृषकों द्वारा विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष खरीफ में लगभग 12000 मी0टन0 अधिक यूरिया का प्रयोग किया गया है जिससे अनावश्यक रूप से लागत मे वृद्धि एवं मृदा स्वास्थ्य में ह्रास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now