– समय पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर गढ़ीवा में शुक्रवार को एक महिला अलाव की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तत्काल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक सुभाष नगर गढ़ीवा निवासी निर्मला देवी पत्नी धूनर प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी ठंड से बचने के लिए अपने घर के बाहर अलाव के पास बैठी थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी का एक हिस्सा अलाव की चिंगारी की चपेट में आ गया और आग तेजी से फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर समय से पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारी दिनेश कुमार ने ऑनलाइन चिकित्सक डॉ रस्तोगी की मदद से प्राथमिक उपचार करते हुए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो वही ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक महिला का इलाज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now