CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निजी सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार डिप्टी सीएम कल (आज) जनपद दौरे पर आएंगे। हेलीकाप्टर के जरिए 12.35 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेगे। तत्पश्चात 12.45 बजे कार द्वारा वीआईपी रोड स्थित होटल रामाडियन पहुंचेंगे। जहां केन्द्रीय बजट पर पत्रकारों से बातचीत करेंगे। इसके पश्चात डाक बंगले में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके स्थलीय निरीक्षण व स्थानीय योजना के अनुसार अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कार द्वारा भाजपा कार्यालय पहुंचेगे। जहां पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव भी भाग लेंगे। कार द्वारा 2.25 पर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेगे और लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now