CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शराब और भांग की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के आदेश पर 15 अगस्त को जनपद की सभी आबकारी दुकानें एवं संबंधित प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। आबकारी विभाग के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग और विकृत स्प्रिंट की सभी फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर एवं भांग के थोक गोदामों पर भी बिक्री और संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एफएल-49, एफएल-7 (बार) तथा शीरा आधारित औद्योगिक इकाइयों को भी बंद रखा जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस के लिए लागू की गई इस बंदी के एवज में आबकारी अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिकर देय नहीं होगा। आदेश का कड़ाई से पालन कराने के लिए आबकारी विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now