पुलिस टीम की गिरफ्त में अवैध पटाखा कारोबारी।
सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से आठ कार्टून अवैध पटाखा बरामद किया गया। पुलिस ने उसक खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना पुलिस ने गुलफाम पुत्र स्व0 अब्दुल हमीद निवासी पावर हाउस कालोनी थरियाँव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से आठ कार्टून अवैध पटाखा बरामद किया गया। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 276/25 धारा 5/9 बी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीधर शुक्ला, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सोनकर, कांस्टेबल प्रवेश यादव, विपुल यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now