CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर अपने ही आढ़त में संदिग्ध अवस्था में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिजनौर जनपद के थाना दौलताबाद निवासी स्व0 अजीज का पुत्र माजिद वर्तमान समय में थरियांव थाने के आबंापुर में रहता था और स्वयं की आढ़त में रहता था। बताते हैं कि आज सुबह वह अपनी ही आढ़त में मृत अवस्था में मिला। आस-पास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now