अध्यक्ष व महामंत्री पद के घोषित प्रत्याशियों का स्वागत करते साथी अधिवक्ता।
– अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को आदर्श अधिवक्ता संगठन की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें चयन समितियों द्वारा संयुक्त रूप से अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशियों की घोषणा की गई। साथी अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर दोनों प्रत्याशियों का स्वागत किया।
सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में आदर्श अधिवक्ता संगठन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें चयन समितियों ने संयुक्त रूप से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में विजय सिंह गौर व महामंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में अनुराग नारायण मिश्रा उर्फ पुत्तन मिश्रा के नामों की घोषणा की गई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने दोनों प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात दोनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति भी बनाई गई। इस मौके पर अधिवक्ताओं में प्रमोद उपाध्याय, हरदीप सिंह, हंसराज सिंह, राजा रंजीत सिंह पटेल, शिवकरण सोनी, राजेश मौर्य, करीम खां, प्रेमशंकर त्रिवेदी, गिरीश द्विवेदी, सुशील मिश्र, मणि प्रकाश दुबे, अनिल तिवारी उर्फ अन्नू, रामशरण सिंह, हितेन्द्र बहादुर सिंह, सुनील बाजपेयी, देववृत्त अग्निहोत्री, महेश द्विवेदी, महेशकांत त्रिपाठी, शिवप्रकाश मिश्रा उर्फ पुत्तू, बुद्ध प्रकाश सिंह, अभय सिंह, चन्द्रिका सिंह, राजेन्द्र भान सिंह, रामशरन सिंह, पियूष नाथ सिंह, महेन्द्र परिहार, महेन्द्र सिंह गौर, नीरज मिश्र, मो0 असलम शेर खां, संदीप पाण्डेय, ईश्वर कृष्ण श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, शाश्वत गर्ग, नितिन त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी, संदीप यादव, रन्नो देवी, हर्षिता तिवारी, नेहा वर्मा भी मौजूद रहीं।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37; 