कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते जेएसपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
– राज्यपाल को भेजा आठ सूत्रीय ज्ञापन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर जनहित संकल्प पार्टी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात राज्यपाल को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई।
जनहित संकल्प पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट आए और प्रदर्शन करने के पश्चात राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि जनपद व आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसान आलू की खेती पर निर्भर हैं। वर्तमान समय में आलू का उचित मूल्य न मिलने के कारण किसान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। किसान को उसकी फसल का लागत मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। जबकि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। किसानों का आलू चार रूपए किलो बिक रहा है। जिससे किसानों की लागत तक नहीं निकल पा रही है। ब किसानों के पास आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। मांग किया कि आलू का उचित एवं लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जाए, किसानों को लागत के आधार पर न्यूनतम लाभकारी मूल्य दिलाया जाए, आलू की सरकारी खरीद की व्यवस्था की जाए, कोल्ड स्टोरेज में भंडारण की उचित व्यवस्था एवं पारदर्शी किराया सुनिश्चित किया जाए, आलू किसानों को फसल खराब होने एवं कम कमल से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए, किसानों को खाद, बीज, सिंचाई एवं कृषि बिजली की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, आलू की बिक्री में बिचैलियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर तत्काल विशेष समिति का गठन किया जाए। इस मौके पर बिन्देश, श्याम सुन्दर, संदीप, नीरज पटेल, कल्लू, राजू, शिवाकांत, रोहन, राजनारायण षुक्ल, रितेश पटेल, जय सिंह, नरेश, पवन पटेल, अभिषेक कुमार, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38; 