CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। विगत डेढ माह से बीमार चल रहे पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सदर कोवताली क्षेत्र के चूना वाली गली टीचर कालोनी निवासी स्व. रामराज का पुत्र जयसिंह उम्र लगभग 40 वर्ष जो 6 बैच के थे। प्रयागराज जनपद के सोरांव में 112 डायल हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बताते हैं कि पिछले दो महीना से उनकी तबियत खराब हो गयी। जिस पर वह छुट्टी लेकर घर आये तथा परिजनो ने शहर के आबूनगर स्थित राजरानी हास्पिटल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। डेढ माह जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हेड कांस्टेबल जयसिंह ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया है। हादसे के बाद से पत्नी व बच्चे को रो-रोकर बुरे हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now