फरियादियों की समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। एसपी ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है। फरियादियों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
