राधानगर थाने में पीड़ितों की समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– थाना समाधान दिवस में आठ शिकायतों का हुआ निस्तारण
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को थाना राधानगर में माह के चतुर्थ शनिवार के अवसर पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया। उन्होंने आम जनता की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों पर पहुंचकर प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई की और उनका निस्तारण किया। थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 81 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 57 राजस्व संबंधित और 24 पुलिस संबंधित थे। इनमें से राजस्व टीम के माध्यम से 05 प्रार्थना पत्रों व पुलिस से संबंधित 03 प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया है। शेष शिकायतों का निस्तारण शीघ्र पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि थाना समाधान दिवस जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। पुलिस प्रशासन हर शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now