– पंजीकृत फर्म से खरीद कर पोर्टल पर बिल करें अपलोड
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइनजेशन योजना एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेजीड्यू (सीआरएम) योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में अनुदान पर यंत्र क्रय करने हेतु 25 फरवरी से 04 मार्च के मध्य आनलाइन बुकिंग करने वाले कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से विकास भवन सभागार में किया गया।
उप निदेशक कृषि ने बताया कि इन-सीटू एवं एसएमएएम योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार कृषि यंत्रों के लक्ष्य के सापेक्ष 55 किसानों ने विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों की बुकिंग की गई, जिसके सापेक्ष 13 किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कृषि यन्त्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया। जिसमें 01 आलू खुदाई मशीन, 01 मल्टीक्राप थ्रेसर, 01 लेजर लैण्ड लेवलर, 01 ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, 01 पावर वीडर, 01 पावर चैफ कटर, 02 आलू बुवाई मशीन, 02 ट्रैक्टर माउन्टेन स्प्रेयर, 01 श्रब मास्टर, 01 क्राप रीपर एवं 01 हैप्पी सीडर हेतु कृषकों का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त 14 किसानों का लक्ष्य के बराबर बुकिंग होने के कारण निदेशालय स्तर से 05 मार्च को स्वतः चयन किया गया है, जिसमें 01 किसान ड्रोन, 01 रोटावेटर, 01 स्ट्रा रीपर, 02 पावर टिलर, 01 सुपर सीडर, 02 सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल, 02 बेलिंग मशीन, एवं 04 स्ट्रा रेक का चयन किया गया है। उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि विभाग द्वारा चयनित कृषकों को कृषि यंत्र मानक के अनुरूप नियमानुसार पंजीकृत फर्म से खरीद कर अतिशीघ्र निर्धारित समय सीमा के अन्दर दर्शन 2.0 पोर्टल पर बिल अपलोड करना सुनिश्चित करें जिससे अतिशीघ्र सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि प्रेषित किया जा सके। इसके अतिरिक्त किसानों को यह भी बताया गया कि कृषि यंत्र क्रय करने से पूर्व मूल्य का 50 प्रतिशत धनराशि विक्रेता के खाते में स्वयं के बैंक खाते से ही ट्रान्सफर किया जाये। सत्यापन के समय यंत्र विक्रेता फर्म के खाते में प्रेषित धनराशि का साक्ष्य लिया जायेगा। कृषि यंत्र क्रय करने से सम्बन्धित किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान ई-लाटरी के समय समिति के सदस्य उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एलडीएम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, प्रगतिशील कृषक, सेल्फ हेल्प ग्रुप के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विकास खण्डों के यंत्र बुकिंग करने वाले किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now