CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि बहुआ विकास खण्ड में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के शिविर व कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें एक सैकड़ा दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया। शिविर में 60 दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग के आवेदन प्राप्त हुए। आगामी चार नवंबर को इसी विकास खण्ड में शिविर व कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। इस शिविर में दिव्यांगजन आवश्यक अभिलेख 40 प्रतिशत से अधिक का विकलांगता का प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र में ग्रामीण क्षेत्र में 46080 वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र में 56460 वार्षिक तक, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति, वोटर आईडी कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज दो फोटो को साथ लाना अनिवार्य है। जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now