CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। खखरेरू थाना क्षेत्र के कनपुरवा पावर हाउस में नवागत अवर अभियंता धीरेन्द्र सिंह ने चार्ज संभालते ही बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। निरीक्षण के दौरान दो अवैध टावर पकड़े गए, जिनकी बिजली पहले बकाया बिल के कारण विभाग द्वारा काट दी गई थी। बिल बकाया होने पर पूर्व में विभाग ने इन टावरों की लाइन काट दी थी, लेकिन इसके बावजूद चोरी से केबल जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। अवर अभियंता धीरेन्द्र सिंह ने टीम के साथ छापा मारा, जिसमें दोनों टावरों पर दोबारा केबल जुड़ी पाई गई अवर अभियंता ने मौके पर ही अवैध केबल को कटवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि नवागत अवर अभियंता इस मामले में आगे ठोस कार्रवाई करते हैं या फिर यह मामला भी मुट्ठी गर्म कर ठंडे बस्ते में चला जाएगा। वहीं इस संबंध में अवर अभियंता धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ठोस कार्रवाई की जाएगी ऐसे चोरों को बक्सा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now