बैठक में भाग लेते डीएम व एसपी।
– शासन की प्राथमिकताओं व जनहित से जुड़ी योजनाओं को लेकर डीएम-एसपी ने ली बैठक
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शासन की प्राथमिकताओं व जनहित से जुड़ी योजनाओं को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों और शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम-एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए और शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।
बैठक में वंदन योजना के अंतर्गत धार्मिक स्थलों के चयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक तथा उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत जिला स्टेयरिंग समिति की बैठक से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और कार्यों में पारदर्शिता व प्रभावशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े प्रकरणों को लेकर डीएम और एसपी ने विशेष गंभीरता दिखाई। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई के साथ पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि पीड़ितों को सहायता और न्याय दिलाने में किसी तरह की देरी न हो। अधिकारियों को संवेदनशील मामलों की लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग को अगस्त माह में प्राप्त ग्रेड की भी समीक्षा की गई। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति में सुधार लाने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा। डीएम-एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now