– मृतक की पुत्री ने पिता व पुत्रो के खिलाफ दी तहरीर
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हथगाम थाना क्षेत्र के नवाबगंज मजरे निजाम उद्दीनपुर में शनिवार की सुबह जमीन में कब्जा करने को लेकर परिवार के ही लगभग आधा दर्जन लोगों ने 65 वर्षीय वृद्ध को लात घूंसो से पीटकर मरणासन्न कर दिया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज मजरे निजामउद्दीनपुर निवासी स्व0 राजारती गुप्ता का पुत्र कृष्णकुमार उर्फ कल्लू गुप्ता की जमीन पर दबंग पडोसी जवाहर लाल गुप्ता पुत्र स्व रामआसरे जबरन कस्बा कर रहा था। सुबह लगभग आठ बजे कृष्ण कुमार ने इसका विरोध किया। जवाहर लाल ने अपने अन्य पुत्र संजय गुप्ता सुशील गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता के मिल वृद्ध को लात घूसो से बुरी तरह पीटा। यही नहीं संजय ने वृद्ध के सीने में लात तार दिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गये। परिजन गंभीर अवस्था में वृद्ध को लेकर सदर अस्पताल आये। जहां इरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतक की पुत्री प्राची गुप्ता ने जवाहर व उसके पुत्रो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया की। आरोपियों को बक्सा नहीं जायेगा।
