CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सामियाना में शनिवार की शाम 15 वर्षीय विकलांग किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाने के सामियाना गांव निवासी स्व0 रामभरोसे की पुत्री कोमल देवी बचपन से ही विकलांग थी। बताते हैं कि शनिवार की शाम लगभग चार बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर शाम साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now