CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला कारागार में तीन वर्षों से निरूद्ध बंदी 75 वर्षीय वृद्ध की अचानक तबियत खराब होने पर मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया। बताते चलें कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कुंवरपुर मजरे कूंधन गांव निवासी शिवमंगल का पुत्र कल्लू पासवान उर्फ श्यामलाल 2023 में हत्या के एक मामले में जिला कारागार में निरूद्ध था। बताते हैं कि सोमवार की शाम अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जेल प्रशासन उसे तत्काल लेकर जिला चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के पुत्र रामजीत ने बताया कि पिता की हालत ठीक नहीं रहती थी। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now