शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन अतिथि।
– जिले से आए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
CITY NEWS FATEHPUR
असोथर, फतेहपुर(CNF)। जिला पत्रकार संघ/एसोसिएशन की सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष के खाली चल रहे रिक्त पद के चयन एवं सभी पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम शनिवार जनपद के असोथर नगर पंचायत के मंडप गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ।
जिला पत्रकार एसोसिएशन संघ के सदर तहसील अध्यक्ष रहे ओमप्रकाश सिंह चंदेल उर्फ बबलू सिंह का कुछ माह पहले आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद से अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। जिस क्रम में जिला कमेटी के प्रस्ताव के बाद शनिवार असोथर नगर पंचायत के मंडप गेस्ट हाउस मे सदर तहसील अध्यक्ष के नव चयन एवं पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सर्वसम्मति से शैलेश सिंह गौतम को सदर तहसील अध्यक्ष, प्रदीप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुर्गेश पांडेय उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह चैहान उपाध्यक्ष, बाबूराम उपाध्यक्ष एवं आशीष सिंह को महामंत्री, जितेंद्र विश्वकर्मा मंत्री, शिवकुमार मंत्री, नरसिंह मौर्य संयुक्त मंत्री, ऋषभ पांडेय संगठन मंत्री, मनोज सिंह कोषाध्यक्ष, अमर केसरवानी सदस्य, रवि कुमार, आजम, रमेश सिंह यादव सहित पूरी कमेटी का चयन किया गया। जिसके बाद सभी ने पद ग्रहण किया। इस मौके पर समस्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। जिले से आए पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, रईस उद्दीन, जिला मंत्री रोहित गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार लालता दुबे, प्रवीण सिंह, फूलचंद्र वर्मा, असोथर चेयरमैन नीरज सिंह, खागा तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र वाजपेई, महामंत्री निरंजन सिंह, संतराम सिंह, मनोज निषाद, अनीश सिंह, रामू यादव, मोहम्मद शहीद, कुमार गौरव, सोनू वर्मा, विमल, आदर्श, गोलू सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now