– डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में आज होगा आयोजन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनपद स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम 2026 का आयोजन कल (आज) प्रातः दस बजे से संपन्न होगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार यादव के संरक्षण में यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना व माय भारत फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
जिले की राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी प्रोफेसर लक्ष्मीना भारती ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के कुल 80 विद्यार्थियों ने माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव सम्मिलित होंगे। विशिष्ट अतिथि व निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में राजकीय महाविद्यालय बहुआ के प्राचार्य डॉ रामकुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत साहू, प्रोफेसर राजनीति विज्ञान महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ अशोक कुमार, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव को आमंत्रित किया गया है। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थियों को आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर तीन मिनट में अपनी बात रखनी है। जनपद से इस कार्यक्रम में पांच उत्कृष्ट प्रतिभागियों को चयनित कर राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विधानसभा लखनऊ में प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now