filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

चैराहे पर गन्ने की खरीददारी करते लोग।
– गन्ने की जमकर हुई बिक्री, श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर
सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। जिले में कार्तिक मास की एकादशी का पर्व आज पूरे उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूंज, भजन-कीर्तन की मधुर धुन और घर-घर में पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया। शहर के प्रमुख बाजारों लाला बाजार, चैक चैराहा, बाकरगंज, पत्थरकटा चैराहा, पटेलनगर चैराहा, शादीपुर, वर्मा चैराहा समेत अन्य स्थान गन्ने की खुशबू और रौनक से सराबोर रहे। दूरदराज के गांवों से आए सैकड़ों किसान सुबह पांच बजे से ही चैराहों पर डेरा जमाकर गन्ना बेंचने लगे और शाम ढलने तक उनकी बिक्री का सिलसिला जारी रहा।
एकादशी पर गन्ना चढ़ाने और दान करने की परंपरा के चलते इसकी मांग आसमान छूती नजर आई। किसानों ने बताया कि इस बार मौसम अनुकूल रहा, जिससे गन्ने की फसल लहलहाई और गुणवत्ता भी बेहतर रही। महिलाएं और बच्चे हाथों में गन्ने लिए घर लौटते दिखे। धार्मिक महत्व के साथ-साथ इस पर्व ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल दिया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। कई परिवारों ने व्रत रखा और शाम को फलाहार के साथ गन्ने का प्रसाद बांटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now