जुमे की नमाज से पहले पैदल मार्च करते एसपी।
– एसपी ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला गया।
पुलिस ने शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में गश्त की और जनमानस में सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से जुमे की नमाज के दौरान पूर्ण शांति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है। पुलिस के इस सक्रिय कदम से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। प्रशासन ने सभी समुदायों से अपील की है कि वे त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी उकसावे में न आएं। पुलिस महकमा ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
