– फरार आरोपी की तलाश तेज, जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिले में गंभीर अपराध के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त और संवेदनशील रुख अपनाया है। ट्रिपल आत्महत्या कांड के फरार मुख्य आरोपी राहुल श्रीवास्तव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस की ओर से फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और उसकी जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आरोपी की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विभिन्न टीमों के जरिए लगातार दबिश दी जा रही है। मुखबिरों को सक्रिय किया गया है। बहुत जल्द मुख्य आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। परिवार ने अपनी चिंताओं और समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून का पालन कराने और दोषियों को सजा दिलाने में पुलिस कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, दबिश और मुखबिर तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और कोई भी अपराधी निश्चिंत न हो सके। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now