खेत में अपने सामने क्राप कटिंग करवाते डीएम।
– एप में उपज का आंकलन ससमय फीड कराने के निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR 
फतेहपुर(CNF)। तहसील सदर के ब्लॉक तेलियानी अंतर्गत ग्राम कासिमपुर बीबीहाट में कृषक शिवबरन सिंह पुत्र सुन्दर के खेत गाटा संख्या 43 एवं कृषक गोरेलाल पुत्र रामसहाय के खेत गाटा संख्या 330 में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने अपने सामने 43.3-43.3 वर्ग मीटर में गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग करवाई। जिसमें क्रमशः गाटा संख्या 43 में 32.8 किग्रा एवं गाटा संख्या 330 में 34.5 किग्रा की पैदावार पायी गई, जो पैदावार का औसतन 32.8 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिये कि जनपद में शासन द्वारा निर्धारित एप में उपज का आकलन ससमय फीड किया जाये। इस अवसर पर तहसीलदार सदर, अपर सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now