CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मलवां थाना पुलिस ने शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
मलवां थाना पुलिस ने शातिर अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी ग्राम समतपुर मजरे सातों धरमपुर थाना असोथर को एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 06/2026 अन्तर्गत धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरज सिंह, कांस्टेबल आशीष यादव, मंजीत सोनकर, दिलीप सरोज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now